गुरदासपुर में गैंगस्टरों को हौंसले बुलंद, फिरौती की धमकी के बाद चलाई गोलियां

गुरदासपुर में गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह बिना किसी डर के धमकी और गोलियां चलाकर जा रहे हैं। ताजा मामला नंगल कोटली मोहल्ले से सामने आया है, जहां गैंगस्टरों ने पहले एक व्यक्ति को फिरौती मांगी और फिर उसके बाद गोलियां चलाकर फरार हो गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह बिना किसी डर के धमकी और गोलियां चलाकर जा रहे हैं। ताजा मामला नंगल कोटली मोहल्ले से सामने आया है, जहां गैंगस्टरों ने पहले एक व्यक्ति को फिरौती मांगी और फिर उसके बाद गोलियां चलाकर फरार हो गए।

असीं तेरे मुंडे नूं मार दवांगे की दी धमकी
व्यक्ति ने बताया कि उसे लगातार गैंगस्टरों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। इसकी एक ऑडियो भी सामने आई है, जिसमें वह कह रहे हैं कि “असीं तेरे मुंडे नूं मार दवांगे”। इसके बाद घर पर गोलियां चलाए जाने की घटना ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं परिवार भी डरा हुआ है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित परिवार और लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द काबू करने तथा इलाके में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोलीबारी की घटना के पीछे कौन लोग हैं और धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *