पंजाब से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को पूरे पंजाब में बंद की कॉल दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। बंद के मद्देनजर स्कूलों और कॉलेजों को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसमें सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
इसके साथ ही 21 अगस्त को पंजाब भर के बाजार और दुकानें भी बंद रहने की बात कही गई है। कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पंजाब के लोगों और आम जनता से बंद के दौरान पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई है।
अब देखना होगा कि इस बंद का आवाजाही, बाजारों और आम जनजीवन पर कितना असर पड़ता है।अगर आप 21 अगस्त को घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।









