ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश कंबोज का अचानक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. रमेश कंबोज के निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थक, पार्टी नेता और परिचित शोक जताने के लिए परिवार के पास पहुंचने लगे। उनके अचानक चले जाने से भाजपा और उनके करीबी लोगों में गहरा दुख है।
शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. रमेश कंबोज का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उनके घर से अंतिम यात्रा के लिए निकलेगा। इसके बाद शाम 6 बजे बस्ती गुजां श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन से जालंधर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके निधन पर दुख जताया जा रहा है।









