जालंधर DC ऑफिस के बाहर ट्रक ऑपरेटरों का धरना, मांगे न मानने पर दी चेतावनी

जालंधर डीसी ऑफिस के बाहर पंजाब ट्रक यूनियन की तरफ से धरना लगाया गया। यूनियन का कहना है कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही और न ही इस पर कोई ध्यान दे रही है। बल्कि ट्रक ऑपरेटरों के काम छीनकर बड़े घरानों को सौंपे जा रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर डीसी ऑफिस के बाहर पंजाब ट्रक यूनियन की तरफ से धरना लगाया गया। यूनियन का कहना है कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही और न ही इस पर कोई ध्यान दे रही है। बल्कि ट्रक ऑपरेटरों के काम छीनकर बड़े घरानों को सौंपे जा रहे हैं।

ट्रक ऑपरेटरों का काम छीना जा रहा
पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान संधू ने कहा कि हमारी मांग है कि टैक्सों में की गई बढ़ौतरी को कम किया जाए। 10 सालों में 5 प्रतिशत ट्रकों के रेट नहीं बढ़ाए गए। ऐसे में ट्रक ऑपरेटरों को पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों में धान की फसल का ढोआ ढुलाई अगर सरकार बड़े घरानों से करवाना चाहती है, तो वह भी सरकार करवा सकती है। आप सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए है, लेकिन सरकारों के साथ मीटिंग के अलावा कोई हल नहीं किया गया। पंजाब में ट्रैक्टर ट्रॉले धड़ल्ले से बिना टैक्स के चल रही है।

मांगे नहीं मानी गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि वहीं दूसरी तरफ ट्रक ऑपरेटरों द्वारा सरकार को टैक्स भरा जा रहा है। ऐसे में फिर भी ट्रक ऑपरेटरों से काम छीनकर बड़े घरानों को दिया जा रहा है। इसी को लेकर आज वह प्रदर्शन कर रहे है। हम अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन करना चाहते है, लेकिन प्रशासन बातचीत करने की कोशिश कर रहा है और अनिश्चितकाल के लिए धरना नहीं लगा रहने दे रहा। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *