जालंधर में किराया मांगने पर मकान मालिक व घर पर हमला, दहशत में इलाका निवासी

जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर पर अज्ञात युवकों की तरफ से ईट-पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर कैसे घर पर ईट-पत्थरों से हमला करके भाग रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर पर अज्ञात युवकों की तरफ से ईट-पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर कैसे घर पर ईट-पत्थरों से हमला करके भाग रहे हैं।

किराया न देने को लेकर है पूरा विवाद
जानकारी के मुताबिक यह पूरा विवाद घर का किराया न देने को लेकर है। दरअसल घर के मकान मालिक मनी ने अजय नाम के युवक को अपना घर किराए पर दिया था। जिसमें वह अपनी पत्नी व 2 बेटों के साथ रहता है। जब भी उससे किराया मांगा जाता तो वह बदतमीजी करता। पिछले एक साल से वह लगातार ऐसा ही करता आ रहा था।

किराया मांगा तो दोस्तों को बुलाकर हमला किया
मकान मालिक मनी ने आगे बताया कि जब रविवार को अजय से किराया मांगा गया तो उसने फिर बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद हमारी बहस हुई। इसके बाद उसने फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया और तेजधार हथियारों के साथ घर पर हमला कर दिया। उसने ईटें और कांच की बोतलें भी फेंकी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद रामामंडी थाना पुलिस की जांच अधिकारी हरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। अब पुलिस CCTV फुटेज और लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *