पंजाब के जालंधर समेत 3 जिलों में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Holiday announced for Monday in three districts of Punjab, including Jalandhar.

जालंधर, मोहाली और होशियारपुर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। सोमवार, 17 अगस्त 2026 को इन तीनों जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह छुट्टी स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोहों के दौरान संबंधित प्रभारी मंत्रियों की ओर से घोषित की गई है।

इन जिलों में रहेगी छुट्टी

जालंधर: सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
मोहाली: स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
होशियारपुर: शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत, मोहाली में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की ओर से 17 अगस्त की छुट्टी की घोषणा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *