ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालात में PCR वैन को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया। पुलिसकर्मी नशे में इस कदर धुत था उसे पता ही नहीं चला कि वह कब रेलवे ट्रैक पर गाड़ी ले आया। इस दौरान लोगों ने उसकी वीडियो बना दी, जो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
बस थोड़ी सी पी रखी है, पता नहीं गाड़ी कैसे चढ़ गई
जानकारी के मुताबिक भगतांवाला फाटक के ऊपर ASI ने PCR वैन को बैलेंस बिगड़ने पर पटरियों पर ले आया। इसे देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिसकर्मी की वीडियो बनाई और उससे पूछना शुरू कर दिया कि उसने ऐसा क्यों किया। जिसके जवाब में पुलिसकर्मी ने कहा कि बस थोड़ी सी पी रखी है, पता नहीं कैसे यहां गाड़ी चढ़ गई।
लोगों ने कहा बड़ा हादसा हो सकता था
इस घटना के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद PCR वैन को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन वहां से नहीं गुज़री वर्ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस की इस हरकत स्थानीय लोगों को ट्रैफिक की समस्या करना भी पड़ा।









