कपूरथला में डॉ. जी.एस. बेदी की टीम द्वारा लगाया गया मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप, कुत्तों-बिल्लियों को लगे रेबीज रोधी टीके

Dr. G.S. Bedi organized a free vaccination camp in Kapurthala; dogs and cats were administered anti-rabies vaccines.

कपूरथला में पालतू कुत्तों और बिल्लियों को रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए 4/8/26 को मुफ्त टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर पहुँचे और उनका टीकाकरण करवाया। इसके साथ ही बेवारस (आवारा) कुत्तों और बिल्लियों को भी रेबीज रोधी टीके लगाए गए।

इस कैंप का आयोजन डॉ. जी.एस. बेदी की अगुवाई में किया गया। कैंप के दौरान राहुल भारद्वाज ने बताया कि कपूरथला वासियों ने इस कैंप का बहुत अच्छा लाभ उठाया है। लोगों ने अपने जानवरों का समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें घातक बीमारी से सुरक्षित किया और उनके रख-रखाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की।

डॉ. जी.एस. बेदी ने बताया कि इस बीमारी से बचाव केवल समय पर टीकाकरण कराके ही संभव है, क्योंकि एक बार बीमारी फैल जाने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है।

बढ़ती बीमारियों पर चिंता: डॉक्टरों द्वारा यह भी बताया गया कि यह बीमारी जानवरों तक ही सीमित नहीं, बल्कि बहुत ही असाध्य (घातक) बीमारियाँ भी आम बढ़ती हैं जो कि बच्चों आदि के अलग-अलग अंगों पर प्रभाव डालती हैं और मौत का कारण भी बनती हैं। लोगों ने अपील की कि भविष्य में भी ऐसे और कैंप लगाए जाने चाहिए। कैंप में दवाइयाँ, टॉनिक और फ़ीड के मुफ्त सैंपल प्रदान किए गए। वहीं इस कैम्प में Cawa, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स , MSD एनिमल साइंस, Mankind, Drools का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *