ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में बुधवार देर रात भीषण कार हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों की पहचान 23 साल के राहुल गिल, 17 साल के लहुगली के रूप हुई है। हादसा इतना भीषण था कि महिंद्रा XUV 500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां जा रही थी
जानकारी के मुताबिक XUV गाड़ी सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सवाल गांव के पास पहुंची तो चालक ने अचानक गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया। गाड़ी पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई। उसके बाद गाड़ी स्कूल की ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा टकरा गई। जिसमें राहुल और लहुगली की मौत हो गई।
महिला का अस्पताल में ईलाज जारी
पुलिस ने देर रात करीब एक बजे शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में पहुंचाया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल जालंधर व राहुल की गिल की 23 साल की पत्नी अंजना रानी जालंधर को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अंजना रानी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।









