पंजाब में फिर बदला मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; तापमान गिरा

Weather takes a turn in Punjab; rain in several areas, including Chandigarh and Mohali; drop in temperature.

पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मोहाली, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई। वहीं पठानकोट और फरीदकोट समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 10 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। लगातार बदलते मौसम के कारण प्रदेश के औसत तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पंजाब के प्रमुख डैमों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे है।

पटियाला-मोहाली समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े 10 बजे तक पातड़ां, समाना, पटियाला, राजपुरा और डेराबस्सी में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा संगरूर, सुनाम, मूनक, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल में भी मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

लहरा, सुनाम, संगरूर, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, लुधियाना, समराला, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर और दसूआ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *