जालंधर नॉर्थ में वनीत धीर की ‘शुक्राना यात्रा’, फूल बरसाकर हुआ जोरदार स्वागत

Vaneet Dhir’s ‘Shukrana Yatra’ in Jalandhar North; grand welcome with a shower of flowers.

जालंधर : आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर नॉर्थ हलके का नया हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद शहर के मेयर वनीत धीर ने ‘शुक्राना यात्रा’ निकाली। इस दौरान हलका निवासियों ने फूल बरसाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

शुक्राना यात्रा के दौरान वनीत धीर ने श्री देवी तालाब मंदिर, श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रीत नगर और गुरुद्वारा सोढल छावनी में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर वनीत धीर ने नई जिम्मेदारी देने के लिए आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि जल्द ही जालंधर नॉर्थ हलके में संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके जरिए लोगों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।

वनीत धीर ने कहा कि मेयर के तौर पर पहले से ही नॉर्थ हलके में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अब हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास कार्यों पर और गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बर्लटन पार्क प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद जल्द ही इसे लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा हलके में सीवरेज, पानी और सड़कों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी काम किया जा रहा है।

वनीत धीर ने कहा कि जिन इलाकों में नए ट्यूबवेल या ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वहां इन्हें जल्द उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, श्वेता धीर, पार्षद मुकेश सेठी, अश्विनी अग्रवाल, कविता सेठ, सिमरौनी, दीपक शारदा, लाडा, पार्षद पति दविंदर सिंह रोनी, सिमर मलिक, बाल किशन बाली, जिम्मी कालिया, पंकज चड्ढा, रूपिंदर सिंह भारज, नरेश सहगल, चंदन गोयल, इंदरजीत सिंह, गौरव कन्नोजिया, राजेश ठाकुर, अविनाश समेत नॉर्थ हलके के पार्षद, ब्लॉक प्रधान और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *