Air India के 2 और पायलट डोप टेस्ट में फेल, फुकेट फ्लाइट टर्बुलेंस के बाद से हो रही है चैकिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के टर्बुलेंस आने के बाद अब एयर इंडिया ने उड़ान से पहले सभी पायलटों को डोप टेस्ट करवा रही है। एयर इंडिया की तरफ से SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) के शुरुआती डोप टेस्ट में 2 पायलट पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के टर्बुलेंस आने के बाद अब एयर इंडिया ने उड़ान से पहले सभी पायलटों को डोप टेस्ट करवा रही है। एयर इंडिया की तरफ से SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) के शुरुआती डोप टेस्ट में 2 पायलट पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

टर्बुलेंस के बाद उठे थे सवाल
दरअसल, फुकेट से आ रही फ्लाइट के टर्बुलेंस होने के बाद से एयर इंडिया ने अपने अपने सभी पायलटों को ड्रग टेस्ट कराने का आदेश दिया था। अब तक 300 से अधिक पायलट यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अंतिम ड्रग टेस्ट के परिणाम आमतौर पर 24-48 घंटे में आ जाते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि बीते 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई थी और करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के दो पायलटों में से एक का डोप टेस्ट फेल होने का दावा किया गया। यह फ्लाइट 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस में फंस गई थी और अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *