ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में बाइक पर जा रहे 2 भाईयों पर फायरिंग की गई। इस घटना में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान 24 साल के लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल हर्षदीप का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रही है।
घटना के बारे जानकारी देते हुए डीसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद और गोलियों के निशान भी मिले हैं। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









