पंजाब की माताओं-बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आ रही है। करीब 15 दिन बाद यानी 1 अक्टूबर को एक बार फिर उनके मोबाइल फोन पर बैंक खाते में पैसे आने की ‘टूं-टूं’ सुनाई दे सकती है।
बताया जा रहा है कि मावां-धीयां सतकार योजना के तहत पंजाब सरकार की ओर से एक बार फिर सम्मान राशि जारी की जा सकती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।
योजना के तहत SC वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, जबकि जनरल वर्ग की पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। अगर इस बार भी तीन महीने की राशि एक साथ जारी की जाती है, तो SC वर्ग की महिलाओं के खाते में 4500 रुपये, जबकि जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3000 रुपये पहुंच सकते हैं।
इस आर्थिक सहायता का लाभ करीब 80 लाख माताओं-बहनों तक पहुंचने की बात कही जा रही है। इससे महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों में आर्थिक मदद मिलने के साथ-साथ **आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती बढ़ने की उम्मीद है।









