पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इनकी गिरफ्तार की पुष्टि नहीं की है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इनकी गिरफ्तार की पुष्टि नहीं की है।

12 सितंबर की रात को थी फायरिंग
आपको बता दें कि सिंगर गुलाब सिद्धू के फरवाही गांव में पैतृक घर पर 12 सितंबर रात करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें दिख रहा था कि आरोपियों ने घर के बाहर अपनी बाइक रोकी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने एक बाद एक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि फायरिंग के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे।

गुलाब सिद्धू पर पहले भी हो चुका है हमला
आपको बता दें कि गुलाब सिद्धू पर इसी साल 10 जनवरी पर हमला करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस हमले का मास्टर माइंड कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह था, जो गुलाब सिद्धू के सरपंचिया गाने से नाराज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *