जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे के बाद लगा फ्लाईओवर लंबा जाम

जालंधर में सूर्या एंक्लेव फ्लाईओवर पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिस कारण दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पर राहत वाली बात यह रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण काफी ज्यादा समय तक ट्रैफिक जाम रहा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सूर्या एंक्लेव फ्लाईओवर पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिस कारण दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पर राहत वाली बात यह रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण काफी ज्यादा समय तक ट्रैफिक जाम रहा है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर
घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक काफी ज्यादा रफ्तार में था और वह बेकाबू होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिसके बाद राहगीरों ने कार में मौजूद लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला। घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और रेस्क्यू शुरू किया।

गर्मी के बीच ट्रैफिक में फंसे रहे लोग
इस हादसे के कारण फ्लाईओवर और इससे जुड़े रास्तों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली। तेज गर्मी के बीच चालक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटाकर किनारे करवा दिया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *