जालंधर में मेयर विनीत धीर का सियासी दांव, अकाली दल और BJP के 13 कार्यकर्ता AAP में शामिल

जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया जालंधर दौरे पर पहुंचे और लायंस भवन में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में शामिल हुए।इसी दौरान चंडीगढ़ में मेयर विनीत धीर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजवीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में अकाली दल और BJP नॉर्थ हलके के 13 कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

भाजपा के पंजाब प्रभारी के जालंधर दौरे के बीच हुए इस दल-बदल को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मेयर विनीत धीर ने इन कार्यकर्ताओं को AAP में शामिल करवाकर संगठन को और मजबूत करने का दावा किया।

BJP छोड़कर AAP में शामिल होने वालों में शशी मदान, अश्वनी भगत, हतिंदर तलवार हनी, हसन सोनी, शिव कालरा, बलबीर, नीरज कश्यप, सन्नी दुआ, शुबेंदर यादव, दनवीर सिंह, बलवीर सिंह, शिव कुमार और शुभम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *