ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के बठिंडा, मानसा और बरनाला के छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। इन तीनों जिलों में 3 सितंबर, वीरवार को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब (FAP) ने एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
बठिंडा में होगी स्कूल बस ऑपरेटरों की महापंचायत
दरअसल, पंजाब के स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों की ओर से 3 सितंबर को बठिंडा में राज्य स्तरीय महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस महापंचायत में पंजाब के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों के पहुंचने की संभावना है।
नए नियमों को लेकर ऑपरेटरों में नाराजगी
FAP अध्यक्ष के मुताबिक, पंजाब सरकार की ओर से स्कूल बसों और वैन को लेकर लागू किए गए नए नियमों के कारण ऑपरेटरों में नाराजगी है। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए राज्य स्तरीय महापंचायत बुलाई गई है। महा पंचायत में बड़ी संख्या में बस और वैन ऑपरेटरों के शामिल होने के कारण 3 सितंबर को स्कूल परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसी संभावित स्थिति को देखते हुए बठिंडा, मानसा और बरनाला के सभी निजी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी रखने का फैसला किया गया है। यानी इन तीनों जिलों में 3 सितंबर को निजी स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी।









