पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन होगा या नहीं, पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने किया स्पष्ट

पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और आगामी चुनावों में जीत हासिल करके सत्ता में आने पर नजरें टिका रखी है। पंजाब दौरे पर आए पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर भाजपा ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने कहाकि भाजपा पार्टी के मिशन पंजाब को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से मीटिंग चल रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और आगामी चुनावों में जीत हासिल करके सत्ता में आने पर नजरें टिका रखी है। पंजाब दौरे पर आए पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर भाजपा ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने कहाकि भाजपा पार्टी के मिशन पंजाब को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से मीटिंग चल रही है।

अलग-अलग नीतियों पर काम किया जा रहा
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी के सगंठन, विचार और जनता से आशीर्वाद से पंजाब में सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में उसी कड़ी में अलग-अलग तरीके की संगठनात्म नीतियों को लेकर काम किया जा रहा है। पंजाब में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है, जो 17 अक्टूबर में खत्म होगा।

भाजपा अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
वहीं भाजपा अकाली दल के गठबंधन को लेकर सतीश पूनिया ने कहाकि भाजपा 117 सीटों में अकेले चुनाव लड़ेंगी। वहीं सज्जन सिंह के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे 3 सासंदों को लेकर गरमाए मामले पर सतीश पूनिया ने कहाकि कांग्रेस सिखों के कत्लेआम की दोषी है। वहीं 3 सासंदों के सज्जन सिंह के घर जाने पर पार्टी ने उनकी निंदा भी की

पीएम मोदी के 25 साल होने पर समाजिक कार्य किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सालों से लोगों की सेवा की है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहते लोगों की सेवा की और अब 12 सालों से देश के प्रधानमंत्री बनने पर लोगों की सेवा कर रहे है। पीएम द्वारा जारी समान्य योजनाओं से आम लोगों का जीवन बदला है। 2026 में पीएम मोदी के 25 साल पूरे होंगे। ऐसे में पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने के चलते समाजिक से जुड़े कामकाज किए जाएंगे, उसी को लेकर आज जालंधर में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वर्कशाप लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *