राहुल गांधी ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ, बोले – वह मेरे पसंदीदा लीडर

कांग्रेस में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के वापसी की चर्चा छिड़ गई है। यह चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में जेन-जी संवाद प्रोग्राम के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा नेता कौन है तो उन्होंने बिना किसी दूसरे नाम के कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम ले लिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के वापसी की चर्चा छिड़ गई है। यह चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में जेन-जी संवाद प्रोग्राम के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा नेता कौन है तो उन्होंने बिना किसी दूसरे नाम के कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम ले लिया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह, डेफिनेटली
दरअसल राहुल गांधी ने अपना जवाब देते हुए कहा कि “कैप्टन अमरिंदर सिंह… डेफिनेटली। मैं उनके साथ आसानी से घुल-मिल जाता हूं। वह बेहद कूल इंसान हैं और मिलिट्री हिस्ट्री के गहरे जानकार हैं। इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हैलो अंकल अमरिंदर…” राहुल गांधी ने इस बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया।

हाल ही में कैप्टन कांग्रेस की कर चुके हैं तारीफ
दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि उन्हें कांग्रेस की कमी महसूस होती है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उनके लिए एक परिवार की तरह थी, जहां राहुल गांधी से बात करना आसान था। वहीं भाजपा में उन्हें वैसा माहौल महसूस नहीं हुआ। कैप्टन ने यह भी बताया था कि उनके चचेरे भाई के निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से शोक संदेश भेजा था, जबकि भाजपा की ओर से किसी ने संपर्क नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *