पटियाला पति-पत्नी पर पिटबुल ने किया हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती, ईलाज जारी

पटियाला में पति-पत्नी को मकान देखना जाना भारी पड़ गया। क्योंकि दंपति पर पिटबुल ने कुत्ते ने हमले कर दिया। इस घटना में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनके टांके और सर्जरी की गई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला में पति-पत्नी को मकान देखना जाना भारी पड़ गया। क्योंकि दंपति पर पिटबुल ने कुत्ते ने हमले कर दिया। इस घटना में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनके टांके और सर्जरी की गई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

पिटबुल ने पहले महिला को काटा
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक पिटबुल पहले महिला के पैर पकड़ता है, जब महिला को बचाने के लिए उसका पति आता है तो पिटबुल उस पर भी हमला कर देता है। पिटबुल व्यक्ति की पीठ पर जोर से काटता है। जिसके बाद वह फिर दोबारा से महिला को काटने लगता है। दोनों पति-पत्नी की चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

40-50 डंडे मारे फिर पिटबुल ने छोड़ा
लोग करीब 5 से 6 लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन सभी ने कुत्ते के करीब 40 से 50 डंडे मारे। इसके बाद कुत्ता दंपती को छोड़कर वापस घर में घुस गया। घायल अवस्था में दंपती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला के हाथ की सर्जरी हुई है। जबकि, व्यक्ति की टांग और पीठ में टांके लगे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में कुत्ते के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही कुत्ते के मालिक का पता चल जाएगा, उसमें उसका नाम जोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *