ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा में मोबाइल स्नैचिंग करके भाग रहे 3 युवकों को लोगों ने पीछा करके बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर तीनों की छित्तर परेड की। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है और पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।
चलती बाइक से फोन छीनकर फरार हुए
जानकारी देते हुए सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बाइक पर जा रहे थे कि तभी 3 बाइक सवार युवकों ने भुल्लाराई चौक के पास मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उनका पीछा किया गया और उन्हें बस स्टैंड के पास लोगों की मद से पकड़ लिया। जैसे ही आरोपियों को पकड़ा गया तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
SP ने मामले की जानकारी ली
वहीं उस दौरान घटनास्थल से गुजर रहे फगवाड़ा के नवनियुक्त एसपी मेजर सिंह ने रुककर मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शहर चोरी लूट करने वालों को बक्श नहीं जाएगा।









