जालंधर Meriton Hotel फिर विवादों में, पार्टी के दौरान बाउंसरों पर मारपीट के आरोप

: जालंधर मेरिटन होटल एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। जानकारी के मुताबिक होटल में पार्टी के दौरान मेहमानों और होटल स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मेरिटन होटल एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। जानकारी के मुताबिक होटल में पार्टी के दौरान मेहमानों और होटल स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक बढ़ गई, इस दौरान एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

होटल स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप
घटना के बारे में जानकारी देते हुए व्यापारी रवि ने बताया कि उसने पार्टी रखी थी। शनिवार देर रात करीब 3 बजे जब होटल स्टाफ से पूछा गया कि कमिटमेंट के हिसाब से उनको खाना सर्व नहीं किया जा रहा है तो वे सही तरीके जवाब नहीं दिए। इसपर मैनेजर से पार्टी में आए भल्ला ने बातचीत की। इसके बाद बातचीत बहस में बदल गई। हमने होटल में नाचने के लिए डांसर भी बुलाई थीं, उनके साथ भी स्टाफ ने मिसविहेव किया और पार्टी में आई एक महिला को बैड टच करने की कोशिश की।

होटल के बाउंसरों ने हमला किया
इससे मामला बढ़ गया जिस पर होटल के बाउंसर और कुछ अन्य लोगों ने भल्ला पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी थाना कैंट को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच कर चली गई। झगड़े का पता चलने पर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे।

होटल के पार्टनर्स के बीच में भी चल रहा है विवाद
बता दें कि होटल पार्टनर्स के बीच चल रहे पुराने विवाद को 2 दिन पहले ही सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सुलझाया था।। इसके बाद एक बार फिर यहां झगड़ा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *