ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जालंधर में आम आदमी पार्टी ने अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में नॉर्थ हलके के इंचार्ज बने मेयर विनीत धीर ने आज लोगों से सीधा संवाद करने के लिए नए ऑफिस का उद्घाटन किया। यह नया ऑफिस इंड्रस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल मंदिर के पास बनाया गया है। ऑफिस के उद्घाटन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।
नए ऑफिस पर लीडरशिप का किया धन्यवाद
नए ऑफिस के उद्घाटन पर विनीत धीर ने पार्टी लीडरशीप का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऑफिस में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। नार्थ हलके के लोगों की सेवा करने के लिए ऑफिस का शुभारंभ किया गया। हलके में सड़क, सीवरेज सहित अन्य दिक्कतें है। वह खुद नॉर्थ हलके का दौरा लगातार कर रहे है और दौरे के दौरान आम जनता को आ रही समस्याओं को देखा है।
9 से 12 बजे तक नए ऑफिस में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
विनीत धीर ने विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में शहर के अन्य हलकों की तरह नार्थ हलके की भी नुहार बदली जाएगी और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा। वह खुद सुबह 9 बजे से 12 बजे तक इस ऑफिस में मौजूद रहेंगे। जिसके बाद दोपहर 12.15 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम ऑफिस में मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह दोबारा से शाम 5.15 बजे से 8.30 बजे तक दफ्तर में मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।









