ख़बरिस्तान नेटवर्क : बकाया DA मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी याचिका में कुछ ऑब्जेक्शन थे, जिन्हें दूर कर लिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई कल फिर से होगी।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिन में बकाया DA देने के आदेश दिए थे, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट चली गई।
हालांकि अभी तक सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू नहीं हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू नहीं करा सकती तो वह इस केस की सुनवाई करेंगे।









