27 अगस्त को पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल, स्कूल-कॉलेज बंद, नहीं चलेंगी बसें

Government employees' strike in Punjab on August 27

पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, करीब 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रह सकते हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में लंबित महंगाई भत्ता (DA) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी अन्य लंबित मांगों को लेकर भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

27 अगस्त को क्या रहेगा बंद?

हड़ताल के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित रहेगा। कर्मचारी संगठनों के अनुसार सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। सरकारी बसों की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। ट्रेजरी और अन्य सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा।इसके अलावा SIR ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

क्या खुला रहेगा?

यह पूरे पंजाब का बंद नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल है। इस दौरान चक्का जाम नहीं किया जाएगा। प्राइवेट संस्थान, दुकानें और आम लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी।सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच मांगों को लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में 27 अगस्त को कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *