ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक कार इस समय काफी चर्चा में हैं। क्योंकि कार पर युवक की गर्लफ्रैंड ने 3400 से किस करके पूरी कार को लिपस्टिक से रंग दिया। जब यह कार सड़कों पर दौड़ी तो हर कोई इसे ही देख रहा था। जिस कारण सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रही है।
गर्लफ्रैंड ने साढ़े 3 घंटे में दिए किसिंग के निशान
जानकारी के मुताबिक कार मालिक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रैंड ने करीब साढ़े 3 घंटे तक कार पर किसिंग की। जिस कारण कार पर आगे से लेकर पीछे तक हर जगह सिर्फ लिपस्टिक से बने होठों के निशान ही दिखाई दे रहे थे। पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई. कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया।
पुलिस ने कर दिया चालान
पुलिस की कार्रवाई का आधार कार पर बने ‘किसिंग’ के निशान नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रहा। हालांकि कार चालक ने इसे अपनी गलती को मान लिया है और दोबारा न ऐसा करने के लिए कहा है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 5500 रुपए का मोटा चालान काटा है। चालान काटने के बाद युवक से कार पर लगे निशान भी साफ करवाए गए हैं।









