अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग, गाड़ी पर भी मिले गोली के निशान

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली चलने के बाद मौके से एक गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं, घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर भी गोली लगने के निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली चलने के बाद मौके से एक गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं, घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर भी गोली लगने के निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज खंगाली जा रही
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति या आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग किसने और किस मकसद से की। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सुखबीर बादल पर हमले के अगले दिन फायरिंग
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में कृपाण से हमला किया गया था। जिसमें उनके हाथ पर चोट लगी थी। हालांकि पुलिस ने हमलावर करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *