ख़बरिस्तान नेटवर्क : परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का आह्वान किया था। इसी के तहत किसान संगठनों के सदस्य जालंधर-परागपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के धरने के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोक-झोक देखने को मिली। इसके बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर भी मौके पर मौजूद है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है।
नेशनल हाईवे को खोल दिया गया है- सीपी
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहाकि किसान जत्थेबंदिया नेशनल हाईवे जाम करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने हाईवे को खोल दिया है। पुलिस के साथ विभिन्न जत्थेबंदियां और किसान सहयोग कर रहे है। ऐसे में शहर में दुकानें भी खुली हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारी मिलकर पुलिस के साथ मिलकर पूरा सहयोग कर रहे है। नेशनल हाईवे को खोल दिया गया है, जल्द जाम भी खुल जाएगा।
हाईवे पर लगी लंबी कतारें, राहगीर परेशान
इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात प्रभावित हो गया है। किसान संगठनों की मांग है कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।
मानसा SHO को पुलिस ने किया सस्पेंड
आपको बता दें कि परविंदर झोटा हत्याकांड में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड किया गया है।
इस केस को लेकर डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है, जल्द प्रशासन डीएसपी के खिलाफ भी एक्शन ले सकता है।
आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम रानी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पत्नी पर आरोपी पति अश्विनी कुमार को भगाने के आरोप लगे है, जिसके कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम पर मेडिकल शॉप का लाइसेंस नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर मेडिकल का लाइसेंस था।









