अबोहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मची अफरा-तफरी

Bomb threats issued to several schools in Abohar; panic ensues upon receipt of emails.

पंजाब के अबोहर में बुधवार सुबह कई प्रमुख निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल समेत अन्य स्कूलों को एहतियातन खाली करा लिया गया और छुट्टी घोषित कर दी गई।

ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को यह ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे मिला, जिसमें दोपहर 1:30 बजे बम धमाके की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। धमकी वाले ईमेल में कई निजी स्कूलों के नाम शामिल थे। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित स्कूलों को तत्काल खाली कराया गया।

स्कूल में छुट्टी घोषित

वहीं, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल स्मिता शर्मा ने बताया कि ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने सिटी-2 पुलिस और एसडीएम को सूचित किया। अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई और अभिभावकों को भी तुरंत सूचना भेजी गई।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। स्कूल परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धमकी भरे ईमेल की सत्यता व स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *