एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 164 पैसेंजर्स

दिल्ली से पटना के लिए जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल 164 पैसेंजर्स को लेकर जा रहे प्लेन से अचानक पक्षी टकरा गया। जिसके बाद प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि जांच के दौरान प्लेन के इंजन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली से पटना के लिए जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल 164 पैसेंजर्स को लेकर जा रहे प्लेन से अचानक पक्षी टकरा गया। जिसके बाद प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि जांच के दौरान प्लेन के इंजन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

राइट टरबाइन से टकराया पक्षी
जानकारी के मुताबिक प्लेन के राइट टरबाइन के पास पक्षी टकराया था। जिसके बाद प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। गनीमत रही कि प्लेन के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एयरपोर्ट अधिकारियों की जांच के बाद प्लेन को दोबारा से टेकऑफ कि मंजूरी मिल गई।

17 अगस्त को भी हुआ था ऐसा ही हादसा
इससे पहले 17 अगस्त को दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हुई थी। इसमें विमान को इतना नुकसान हुआ था कि 2 दिनों तक उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियर्स को बुलाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *