जालंधर में हमलावरों ने घर को बनाया निशाना, पुरानी रंजिश में चलाई गोलियां

जालंधर के बूटा पिंड में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई हैं। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया और तोड़फोड़ करके फरार हो गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बूटा पिंड में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई हैं। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया और तोड़फोड़ करके फरार हो गए।

पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गोलियां
घटना के बारे में जानकारी देते हुए रेखा ने बताया कि वह अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात इलाके के ही रहने वाले कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर के बाहर आकर गालियां दीं और तेजधार हथियारों से खिड़की और दरवाजे पर हमला किया। जिसके बाद वह बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई।

पुलिस को जांच के दौरान गोलियों के 2 खोल बरामद
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद गाली गलौज करते हुए बदमाश तीन गोलियां चला फरार हो गए। इस हमले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके से गोलियों के 2 खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच में जुट हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *