ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
AQIS ने दिया था धमाके को अंजाम
UN की रिपोर्ट में आगे कहा कि अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) ने इस धमाके को अंजाम दिया था। AQIS अब छोटे-छोटे सेल के जरिए काम कर रहा है और उसने अपना लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल नेटवर्क भी तैयार कर लिया है। इससे पहले UN ने अपनी रिपोर्ट में इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हाथ बताया था।
10 अगस्त को जारी की गई है यह रिपोर्ट
UN की यह रिपोर्ट 10 अगस्त को जारी की गई। इसमें कहा गया है कि AQIS अब बिखरे हुए छोटे आतंकी संगठन की बजाय एक क्षेत्रीय आतंकी नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है। संगठन ने अपना लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल नेटवर्क तैयार कर लिया है और अब बड़े समूहों के बजाय छोटे-छोटे, अलग-अलग सेल के जरिए काम कर रहा है।









