जालंधर में भाजपा नेता डॉ. सतीश पुनिया के खिलाफ AAP वर्करों का प्रदर्शन, तख्तियों पर लिखा-कांग्रेस कात्ल-भाजपा हमदर्द

पंजाब भाजपा इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर के दौरे पर हैं। वह लॉयंस क्लब में भाजपा के वर्करों से मीटिंग करेंगे। पर इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। विरोध को देखते हुए पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग की गई है और उन्हें प्रोग्राम से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब भाजपा इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर के दौरे पर हैं। वह लॉयंस क्लब में भाजपा के वर्करों से मीटिंग करेंगे। पर इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। विरोध को देखते हुए पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग की गई है और उन्हें प्रोग्राम से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान आप वर्कर हाथों में तख्तियां लेकर 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन सिंह को लेकर भाजपा का विरोध कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है कि कांग्रेस कात्ल और भाजपा हमदर्द।

भाजपा का दोहरा चेहरे सामने आया- AAP वर्कर
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आप नेता ने कहाकि भाजपा का दोहरा चेहरा अब जनता के सामने आ गया। सिखों के कातिल सज्जन कुमार के निधन पर भाजपा के 3 सासंद उनके घर में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इसे लेकर पंजाबियों में काफी ज्यादा रोष है।भाजपा एक तरफ पंजाब के सिखों के प्रति हमदर्दी दिखा रही है और दूसरी तरफ भाजपा के सासंद सिखों के कातिल के घर जाकर शोक व्यक्त कर रहे है।

इस कारण किया जा रहा है विरोध
दरअसल, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर भाजपा के 3 सांसदों ने शोक व्यक्त किया था। जैसे ही इस बारे में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को पता चला तो उन्होंने तुरंत सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत को तलब करके फटकार लगाई थी। इसी मामले को लेकर आप वर्करों की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *