web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Nav Mangal in Ayodhya : एक साथ 1111 शंखों का नाद, 2500 महिलाएं करेंगी तलवार रास


Nav Mangal in Ayodhya : एक साथ 1111 शंखों का नाद,
12/11/2023 10:58:36 AM         Raj        Shri Ram Temple, Inauguration ceremony, Nav Mangal in Ayodhya, biggest lamp             

Inauguration Ceremony of Shri Ram Temple : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए हमने दुनिया का सबसे बड़ा दीपक बनाने का टेंडर दिया है। इसकी लागत करीब 7.50 करोड़ रुपए होगी। इसका नाम महाराज दशरथ दीपक होगा। यह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दस दिन पहले जलने लगेगा। समारोह में कई विश्व रेकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इनमें सामूहिक शंख वादन और महिलाओं का तलवार रास कार्यक्रम शामिल है। उद्घाटन समारोह से पहले एक साथ 1,111 शंखों के नाद से विश्व रेकॉर्ड बनेगा तो तलवार रास के शौर्यगाथा कार्यक्रम में 2,500 महिलाएं शामिल होकर विश्व रेकॉर्ड बनाएंगी। 

उद्घाटन प्रोग्राम में भजन संध्या का आयोजन

यह कार्यक्रम अयोध्या पार्क में होगा। सामूहिक शंखनाद के लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की मदद से शंख जुटाए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें अनूप जलोटा, ए.आर. रहमान, अनुराधा पौडवाल, हरिहरण, सोनू निगम, शंकर महादेवन, कैलाश खेर आदि प्रस्तुतियां देंगे।

पूरे देश में निकलेगी रामचरण पादुका यात्रा

श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले पूरे देश में रामचरण पादुका यात्रा निकाली जाएगी। यह उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक को एक सूत्र में बांधेगी। यात्रा राम वनगमन पथ से शुरू होगी। यात्रा के दौरान राम वनगमन पथ के विभिन्न पड़ावों श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट आदि में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ के कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक झांकियों में श्रीराम के आदर्शों की झलक देखने को मिलेगी।

मकर संक्रांति से ही गूंजने लगेंगी चौपाइयां

उद्घाटन समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के 826 नगरों में रामायण की चौपाइयां और भजन गूंजने लगेंगे। रामायण परंपरा से जुड़े मंदिरों और दूसरे स्थलों में मकर संक्रांति से उद्घाटन समारोह तक लगातार भजन, सुंदरकांड और अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। इसमें विभिन्न संकीर्तन मंडलिया हिस्सा लेंगी। इसके लिए राज्य सरकार 50 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

'Shri Ram Temple','Inauguration ceremony','Nav Mangal in Ayodhya','biggest lamp'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • Nav Mangal in Ayodhya : एक साथ 1111 शंखों का नाद,

    Nav Mangal in Ayodhya : एक साथ 1111 शंखों का नाद, 2500 महिलाएं करेंगी तलवार रास

  • श्रीराम मंदिर बनेगा पर्यावरण व सौंदर्य का केंद्र,

    श्रीराम मंदिर बनेगा पर्यावरण व सौंदर्य का केंद्र, 28 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, रात 12 बजे तक होंगे दर्शन

Recent Post

  • किसान आंदोलन विवाद: कंगना रनोट को फिर समन जारी,

    किसान आंदोलन विवाद: कंगना रनोट को फिर समन जारी, बठिंडा कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश

  •  रिची केपी केस : विटारा कार चालक का परिवार आया सामने,

    रिची केपी केस : विटारा कार चालक का परिवार आया सामने, किए चौंका देने वाले खुलासे

  • इस कंपनी ने घटाए दूध, मक्खन और घी के दाम,

    इस कंपनी ने घटाए दूध, मक्खन और घी के दाम, जानें क्या होंगी नई कीमतें

  • पंजाबी एक्टर परमीश वर्मा की कार पर लगी गोली,

    पंजाबी एक्टर परमीश वर्मा की कार पर लगी गोली, देहरादून में बादल फटा, महादेव मंदिर पानी में डूबा

  • Richie KP पंचतत्व में हुए विलीन ,

    Richie KP पंचतत्व में हुए विलीन , सांसद चन्नी बोले- एक पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख

  • वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सुशांत की माता जी की अंतिम अरदास 19 को

    वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सुशांत की माता जी की अंतिम अरदास 19 को

  • जालंधर के पॉश इलाके में हथियारबंद युवकों का आतंक,

    जालंधर के पॉश इलाके में हथियारबंद युवकों का आतंक, दर्जनभर युवकों ने की बर्बर पिटाई, देखें Video

  • उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटा,

    उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटा, टपकेश्वर महादेव मंदिर पानी में डूबा

  • पाकिस्तान की एक बार फिर हुई किरकिरी,

    पाकिस्तान की एक बार फिर हुई किरकिरी, ICC ने हैंडशेक विवाद पर ठुकराई PCB की मांग

  • परमीश वर्मा की कार पर लगी गोली,

    परमीश वर्मा की कार पर लगी गोली, शीशा टूटकर चेहरे पर लगा, अस्पताल में भर्ती

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY