शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की न केवल एक जबरदस्त एक्ट्रेस है बल्कि सबसे फिट एक्ट्रेस भी है। शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर बहुत स्ट्रीक्ट रहती हैं। ग्लूटन फ्री और वेगन डाइट लेने वाली शिल्पा शेट्टी कई लोगों के लिए मिसाल है। बता दें कि शिल्पा का मानना है कि आप जिम करें या फिर योग। लेकिन फिट रहने में इसका केवल 30 फीसदी रोल होता है। बाकी 70 प्रतिशत भूमिका आपकी डाइट की होती है। हालांकि, वो डाइटिंग के नाम पर तेल बंद करने की सलाह बिल्कुल नहीं देतीं।
एक अखबार में छपी खबर के अनुसार शिल्पा का कहना है कि अच्छा फाइबर और कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं तो जीरा आलू भी बहुत खाती हूं। मैं नहीं जानती कि लोग आलू खाना क्यों अवॉयड करते हैं। किसने कहा कि इसे खाने से मोटापा बढ़ता है? कौन कहता है कि खाना ऑलिव ऑइल में पकाओ? मैं खाने में खूब घी डालती हूं और खाना पसंद भी करती हूं। इसके बगैर मेरा खाना पूरा ही नहीं होता।"
योग करना बेहद जरुरी
शिल्पा की मानें तो लोग डॉक्टर्स के चक्कर लगाते हैं और कई तरह की दवा खाते हैं। लेकिन मुफ्त में मिले कुदरती इलाज योग का उपयोग नहीं करते। उनका कहना है कि योग के लिए जरूरी नहीं कि आप लचीले ही हो। अगर आपका शरीर ऐसा नहीं है, तब भी आप योग कर सकते हैं। उनके मुताबिक, कई आसन वो खुद भी नहीं कर पातीं। लेकिन केवल इस वजह से वो योग करना नहीं छोड़ सकतीं। खुद को मेंटेन रखने के लिए शिल्पा हर तरह की एक्सरसाइज करती हैं। जिसमें कार्डियो वर्कआउट से लेकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग भी शामिल है। वो सप्ताह में सिर्फ पांच दिन वर्कआउट करती हैं। इनमें से दो दिन योग, दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक दिन कार्डियो के लिए रिजर्व रहता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को उन्होंने दो भागों में बांटा हुआ है। एक अपर बॉडी वर्कआउट और दूसरा लोअर बॉडी वर्कआउट। स्ट्रेंथ ट्रेनिग के दौरान मांसपेशियों को आकार देने के लिए वे हलके की बजाय भारी वजन उठाना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, तनाव कम करने के लिए वो योग के बाद 10 मिनट का मेडिटेशन भी लेती हैं।
शिल्पा को पसंद नॉन वेजिटेरियन फूड
शिल्पा शेट्टी प्रतिदिन 1800 कैलोरी एनर्जी लेती हैं। उनके दिन की शुरुआत आंवला और एलोवेरा जूस से होती है। साथ में वो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला कार्बोहाइड्रेट लेना नहीं भूलती हैं। शिल्पा को ज्यादातर नॉनवेजिटेरियन फूड फसंद है। योग और व्यायाम के बाद शिल्पा प्रोटीन शेक लेना पसंद करती हैं। वो सप्ताह में छह दिन खाने पर नियंत्रण करती हैं और एक दिन बाहर जाकर रेस्त्रां का खाना खाती हैं। खाने के दौरान वो स्नैक्स नहीं लेती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे कैलोरी की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।
एवोकाडो सैंडविच खाने के फायदे
- शिल्पा को सुबह नाश्ते में एवोकाडो खाना काफी पसंद है। इसे खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- एवोकाडो टोस्ट वजन घटाने में काफी मददगार होता है। यह भूख को कम करता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी भी पिघलती है।
- एवोकाडो टोस्ट या सैंडविच मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करते है।
- एवोकाडो में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को पोषण देने में लाभकारी होते हैं।
- इस टोस्ट या सैंडविच को खाने से बालों का झड़ना, टूटना कम होने के साथ ही त्वचा पर भी चमक आती है।
- इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है साथ ही डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।