महालक्ष्मी मंदिर में कांग्रेसी नेता बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा में हाथापाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में रसम क्रिया समाप्त होने के बाद पार्किंग स्थल पर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस जड़ में दोनों को गहरी चोटें आई है। इसके बाद दोनों सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने के लिए पहुंचे।
बता दें कि दोनों नेताओं में पिछले चुनावों के दौरान से विवाद चलता आ रहा है। दरअसल, वार्ड नंबर 66 निखिल ने आप पार्षद का चुनाव लड़ा था। चुनावों के दौरान निखिल ने बंटी नीलकंठ पर लोगों को शराब बांटने के आरोप लगाए थे। जिसकी निखिल ने पुलिस को शिकायत भी दी थी और इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी की थी।