होशियारपुर में ट्रैक्टर फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने से हड़कंप, सीसीटीवी में घूमता हुआ दिखा

जालंधर-होशियारपुर रोड पर नसराला के पास स्थित इंटरनेशनल ट्रैक्टर (सोनालिका) फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए की हलचल फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर फैक्ट्री प्रबंधन ने पूरे प्लांट को एक दिन के लिए बंद कर दिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-होशियारपुर रोड पर नसराला के पास स्थित इंटरनेशनल ट्रैक्टर (सोनालिका) फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए की हलचल फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर फैक्ट्री प्रबंधन ने पूरे प्लांट को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम की मदद से फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ SONALIKA TRACTOR ਕੰਪਨੀ 'ਚ ਤੇਂਦੂਏ ਦੀ ENTRY ਨਾਲ ਦਹਿਸ਼ਤ!

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ SONALIKA TRACTOR ਕੰਪਨੀ 'ਚ ਤੇਂਦੂਏ ਦੀ ENTRY ਨਾਲ ਦਹਿਸ਼ਤ!#Hoshiarpur #SonalikaTractor #Leopard #HoshiarpurNews #Sonalika #Livevideo #khabristanpunjabi

Posted by Khabristan Punjabi on Tuesday, November 24, 2026

मंगलवार रात CCTV में दिखाई दिया तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ मंगलवार रात फैक्ट्री परिसर में दाखिल हुआ था। वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज में वह प्लांट के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर तक परिसर में घूमने के बाद तेंदुआ कैमरों की नजरों से ओझल हो गया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत संबंधित विभागों को इसकी सूचना दी।

वन विभाग और एनिमल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं
फैक्ट्री अधिकारियों के अनुसार, CCTV में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग और एनिमल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, प्लांट में एंट्री बंद
तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्लांट में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी कर्मचारी को फिलहाल फैक्ट्री परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही।

प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है और बुधवार सुबह की शिफ्ट भी नहीं लगाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर प्लांट को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *