पंजाब में सुखबीर बादल के करीबी नेता के घर ED की रेड, कल ही भाजपा के साथ हुआ था गठबंधन

पंजाब में सुबह-सुबह मोहाली के खरड़ में ED ने अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर और उनके ठिकानों पर रेड की है। ईडी की टीम उनके घर और ऑफिस की जांच कर रही हैं। यहां तक कि CRPF के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सुबह-सुबह मोहाली के खरड़ में ED ने अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर और उनके ठिकानों पर रेड की है। ईडी की टीम उनके घर और ऑफिस की जांच कर रही हैं। यहां तक कि CRPF के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं। खेड़ा को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का करीबी माना जाता है।

कल ही गठबंधन पर लड्डू बांट रहे थे
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें खरड़ से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। कल ही अकाली दल और भाजपा में गठबंधन हुआ। जिसकी खुशी में लड्‌डू बांटने वालों में वह सबसे आगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *