अमृतसर में AAP नेता ने की भाई की गोली मारकर हत्या, दोनों के बीच हुआ था विवाद

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक समिति के सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी पर अपने भाई पर हत्या करने के आरोप लगे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक समिति के सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी पर अपने भाई पर हत्या करने के आरोप लगे हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि मामला अटारी के पंडोरी वड़ैच गांव का है, जहां किरणप्रीत सिंह कैमी और सिमरदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पहले दोनों के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद किरणप्रीत ने सिमरदीप पर गोली चला दी। गोली लगने के कारण सिमरदीप जमीन पर गिर गया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग हैरत में है।

प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी को लेकर था विवाद
मौके पर जांच के लिए पहुंचे DSP यादविंदर सिंह ने बताया है कि दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में झगड़े के बाद आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिमरदीप सिंह को दो गोलियां मारी गईं। एक गोली सिर और दूसरी छाती के दाईं तरफ लगी। गोली लगने से सिमरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *