जेल में बंद AAP के पूर्व मंत्री का बड़ा ऐलान! विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया फैसला

पंजाब की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिलहाल जेल में बंद भुल्लर ने सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट साझा कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है।

पट्टी के लोगों का जताया आभार, समर्थकों को भी कहा शुक्रिया
लालजीत सिंह भुल्लर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पट्टी हलके के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि पार्टी उन्हें एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारे।

हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। पट्टी हलके के सभी भाई-बहनों की भावनाओं के आगे वह अपना सिर झुकाते हैं। यहां के लोगों ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह पूरी जिंदगी उनके ऋणी रहेंगे।मुश्किल और अच्छे समय में साथ खड़े रहने वाले अपने समर्थकों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।

इस मामले में जेल में बंद हैं लालजीत सिंह भुल्लर
गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की मौत से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं। इस मामले में उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद 1 अप्रैल 2026 को अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भुल्लर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *