पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम में होगा बदलाव, अगले 3 दिन कोहरे का अलर्ट, दो दिन बारिश की संभावना

Weather in Punjab and Chandigarh to change; fog alert for the next 3 days,

पंजाब और चंडीगढ़ में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद ठंड ने अभी जोर नहीं पकड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 नवंबर को पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 12 और 13 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अगले 3 दिन सुबह-शाम छाएगा कोहरा

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों तक रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। वहीं, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

रात के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी

पंजाब में रात के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। पठानकोट के KVK में सबसे कम 12.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अन्य शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में 14.6 डिग्री, पटियाला में 14.2 डिग्री, अमृतसर में 15 डिग्री और बठिंडा में 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री कम है। बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *