कपूरथला में दिवाली की रात खूनी वारदात! घर के बाहर पटाखे चला रहे पहलवान की गोली मारकर ह/त्या

Bloody incident in Kapurthala on Diwali night!

पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मोहल्ला मेहताबगढ़ में घर के बाहर पटाखे चला रहे 27 साल के पहलवान की कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनी उर्फ पहलवान, पुत्र बग्गा, निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 7:30 बजे मनी अपने घर के बाहर दिवाली मना रहा था और पटाखे चला रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मनी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मनी की शादी कुछ महीने पहले ही बेगोवाल की एक युवती से हुई थी। परिवार में उसकी चार बहनें हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को मोहल्ला मेहताबगढ़ में एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां युवक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *