पंजाब में अकाली दल-BJP गठबंधन का नवंबर में होगा ऐलान! 70-47 सीटों के फॉर्मूले पर बनी सहमति

Akali Dal-BJP alliance in Punjab to be announced in November! Agreement reached on a 70-47 seat-sharing formula.

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के गठबंधन का औपचारिक ऐलान नवंबर के तीसरे सप्ताह में हो सकता है। अकाली दल चाहता था कि गठबंधन की घोषणा 8 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर की जाए, लेकिन भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनावी तैयारियों को देखते हुए नवंबर में ही ऐलान करने के पक्ष में है।

जानकारी के मुताबिक, 15 से 22 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा संभावित है। इस दौरान बठिंडा में अकाली दल और भाजपा की संयुक्त रैली आयोजित की जा सकती है, जहां प्रधानमंत्री मोदी गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

70 सीटों पर अकाली दल, 47 पर BJP लड़ेगी चुनाव

सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच 70-47 के फॉर्मूले पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। इसके तहत अकाली दल 70 और भाजपा 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पहले 50-50 सीटों का फॉर्मूला चर्चा में था, लेकिन अकाली दल से अलग हुए नेताओं की वापसी के बाद समीकरण बदल गए हैं।

CM चेहरे को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं

गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि पंजाब में पार्टी गठबंधन का मुख्य आधार है, इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा भी अकाली दल से होना चाहिए। वहीं भाजपा नेतृत्व चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बजाय नतीजों के बाद फैसला लेने के पक्ष में बताया जा रहा है। हालांकि सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिहाज से भाजपा अकाली दल के मुख्यमंत्री चेहरे पर सहमति जता सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *