लुधियाना में करवाचौथ की शॉपिंग से लौट रहे दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी बुरी तरह से घायल

लुधियाना में करवाचौथ की शॉपिंग करके लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला ज्योति और उसका पति रवि बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गर्भवती महिला की हालत को देखते हुए उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में करवाचौथ की शॉपिंग करके लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला ज्योति और उसका पति रवि बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गर्भवती महिला की हालत को देखते हुए उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया है।

टक्कर मारने के बाद स्विफ्ट भी पलटी
जानकारी के मुताबिक हादसा सूफियां चौक के पास शराब के ठेके के बाहर हुआ। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार बेकाबू हो गई और तीन बार पलटियां खाकर सड़क किनारे गिर गई। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए और एयरबैग तक खुल गए। हादसे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

नशे में गाड़ी चलाने के लगाए आरोप
हादसे के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी की पहचान राजन के रूप में हुई। लोगों ने आरोपी लगाया कि चालक नशे की हालत में था और उसकी गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। जिनमें से कुछ बोतलें टूट गई थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच और पीड़ितों के बयान को लेकर जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *