पंजाब में बस यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी? रोडवेज-पनबस की हड़ताल जारी

Will bus passengers in Punjab face increased hardship? Roadways and Punbus strike continues

पंजाब में रोडवेज, पनबस और PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बुधवार को चंडीगढ़ में सरकार और यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

यूनियन और सरकार के बीच बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बातचीत हुई। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बैठक में उनकी मांगों का समाधान निकल आएगा, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।यूनियन के राज्य नेता बलजीत सिंह ने कहा कि रोडवेज वर्कशॉप के गेट पर धरना जारी रहेगा। वहीं, 23 अक्टूबर को कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

यूनियन ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन ने 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास और पंजाब विधानसभा की ओर कूच करने का फैसला भी लिया है। विभाग में करीब 2,900 बसें हैं, लेकिन हड़ताल के कारण दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब सबकी नजरें सरकार और यूनियन के बीच होने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *