पंजाब में कारोबारी के घर पर लगातार दूसरी बार फायरिंग, गैंगस्टर ने मांगी एक करोड़ रुपए की फिरौती

तरनतारन के गोइंदवाल साहिब में फिरौती की रकम न देने पर कारोबारी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हालांकि इस हमले में कोई हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। पर लगातार फायरिंग और धमकियों के कारण इलाके में दहशता का माहौल बना हुआ है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन के गोइंदवाल साहिब में फिरौती की रकम न देने पर कारोबारी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। हालांकि इस हमले में कोई हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। पर लगातार फायरिंग और धमकियों के कारण इलाके में दहशता का माहौल बना हुआ है।

एक करोड़ की मांगी थी फिरौती
जानकारी के मुताबिक कारोबारी राजविंदर सिंह से गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की तरफ से एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की जा रही है। फिरौती न देने की स्थिति में लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और दबाव बनाने के लिए घर पर फायरिंग की जा रही है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पीड़ित कारोबारी राजविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के मेन गेट पर गोलियां चलाई थीं, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। पहली घटना के तुरंत बाद उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई सहायता नहीं प्रदान की।

पुलिस की इसी ढिलाई और लापरवाही के कारण हमलावरों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने दूसरी बार हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने की मांग की है।

घटना पर SSP का आया बयान
वहीं इस मामले पर SSP सुरिंदर लांबा का कहना है कि इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं और अन्य जांच एजेंसियों को भी इस केस में लगाया गया है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *