अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्री हिरासत में, टिकटें निकलीं फर्जी

16 passengers detained at Amritsar airport; tickets found to be fake

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फर्जी टिकटों का मामला सामने आया है। शारजाह जाने वाली फ्लाइट में सफर करने पहुंचे 16 यात्रियों की टिकटें कथित तौर पर फर्जी पाई गईं। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 16 यात्रियों की टिकटों पर शक हुआ। जांच में टिकटें फर्जी पाई गईं, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एक ही जगह से खरीदी थीं टिकटें या काम कर रहा है कोई नेटवर्क?

जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन यात्रियों को टिकटें कहां से मिलीं और इन्हें किसने तैयार किया था। यह भी जांच की जा रही है कि क्या सभी 16 यात्रियों ने एक ही जगह से टिकटें हासिल की थीं या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। टिकटें किसने तैयार की थीं और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *