दिल्ली में CJP की तिरंगा रैली से पहले 25 हजार जवान तैनात, दीपके का दावा- पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती

25,000 personnel deployed in Delhi ahead of CJP’s Tricolour rally; Deepak claims police might arrest him.

दिल्ली में आज यानी 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तिरंगा रैली होने जा रही है। रैली से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

दीपके का दावा- कभी भी गिरफ्तार हो सकता

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशंका जताई है कि दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने गुरुवार रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं।CJP की यह रैली शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। साथ ही, आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध भी किया जाएगा।

हालांकि, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। वहीं, NDMC ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को CJP की रैली पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस को प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने के लिए कुछ लोगों को किसी दूसरी उपयुक्त जगह पर अनुमति देने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *