Jhota Murder Case : कोर्ट में आरोपी अश्विनी और उसके साथी की पेशी, मिली इतने दिन की रिमांड

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अरोपी अश्विनी कुमार और उसके साथी को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी। पर कोर्ट ने पुलिस को 7 दिन की ही रिमांड दी। रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस रिमांड में लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अरोपी अश्विनी कुमार और उसके साथी को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी। पर कोर्ट ने पुलिस को 7 दिन की ही रिमांड दी। रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस रिमांड में लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी।

आरोपी को पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में
वहीं पुलिस ने अब आरोपी अश्विनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नीलम रानी को पति अश्विनी कुमार के भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि गोलियां मारने के बाद आरोपी अश्विनी कुमार राजस्थान फरार हो गया था।

मानसा की SHO को किया सस्पेंड
झोटा मर्डर केस में अब पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मानसा की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि मानसा पुलिस ने सिटी-2 के एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया है, जबकि डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर पर तय की जाएगी।

पंजाब बंद का कई शहरों में दिखा असर
जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा और मानसा में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी नहीं है, लेकिन छात्र नहीं आए हैं। किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सभी जिलों में बाजार भी बंद रखे गए हैं। बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बंद के लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है।

13 अक्टूबर को सुबह-सुबह मारी थी गोलियां
परविंदर झोटा का 13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा के पिता भीम सिंह ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *